
- रिपोर्ट: सत्या राय
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तीन बागी विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में सपा ने यह कड़ा कदम उठाया।
- पार्टी से निकाले गए विधायकों में शामिल हैं:
- राकेश सिंह, विधायक, गौरीगंज (अमेठी)
- अभय सिंह, विधायक, गोसाईगंज (अयोध्या)
- मनोज पांडेय, विधायक, ऊंचाहार (रायबरेली)
पिछले वर्ष हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान इन तीनों विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग करते हुए बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया था। इस बगावत के बावजूद सपा ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की थी।
काफी समय तक चली अंदरूनी चर्चा और राजनीतिक समीकरणों के बाद अब पार्टी नेतृत्व ने इन तीनों को निष्कासित करने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों की तैयारी में पार्टी संगठन को मजबूत और अनुशासित रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।





