
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
बलरामपुर: आज दिनांक 15 मार्च दिन रविवार को समाजवादी पार्टी बलरामपुर के तत्वाधान में जिला समाजवादी कार्यालय स्थित लोहिया सभागार में बहुजन समाज के महानायक कांशीराम की 92वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. माणिक लाल कश्यप ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्रावस्ती व एस आई प्रभारी मसूद आलम ने कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कांशीराम के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके सामाजिक-राजनीतिक आंदोलन और बहुजन समाज को संगठित करने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि सामाजिक परिवर्तन के लिए राजनीतिक शक्ति सबसे प्रभावी माध्यम है।
वहीं गैंसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि कांशीराम ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि जब तक बहुजन समाज के लोगों की सत्ता में भागीदारी नहीं होगी, तब तक उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने कांशीराम के राष्ट्रव्यापी सामाजिक-राजनीतिक प्रयासों का भी उल्लेख किया।
युवा सपा नेता डॉ. भानू त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम ने देशभर में हजारों सभाएं और यात्राएं आयोजित कर लाखों लोगों में राजनीतिक चेतना जगाई। उनके आंदोलन ने भारतीय राजनीति में एक नया सामाजिक समीकरण स्थापित किया, जिसे आज “बहुजन राजनीति” के रूप में जाना जाता है।
पूर्व जिला अध्यक्ष परशु राम वर्मा ने कहा किमान्यवर कांशीराम ने आजीवन व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़े उनका सोच रहा हमेशा उनका सोच रहा बहुजन समाज के लोगों को उचित सम्मान मिले तथा आर्थिक राजनीतिक पटल पर भागीदारी सुनिश्चित हो कांशीराम, बाबा साहब, नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार कर रहे हैं। आने वाले 2027 में संविधान विरोधी ताकतों को देश व प्रदेश से हटाना हैं भाईचारा कायम करते हुए अखिलेश को लाना हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राम सागर अकेला, वसीम खान, महेंद्र विक्रम अकेला, हृदय राम यादव, अरविंद यादव, चतुर्भुजी यादव, मनीष सोनकर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




