
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सहारनपुर: सहारनपुर सीओ रुचि गुप्ता ने एक दिल को छू लेने वाली मदद की उन्होंने देहरादून पंचकूला नेशनल हाईवे पर एक कार सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मदद की बुजुर्ग व्यक्ति बिहारीगढ़ से सरसावा की ओर जा रहे थे, लेकिन कोलकी फ्लाईओवर पर उनकी कार का टायर पंचर हो गया वह जंगल में घंटों से परेशान थे।
कावड़ यात्रा के चलते सीओ रुचि गुप्ता देहरादून पंचकूला नेशनल हाईवे पर चैकिंग के लिए निकलीं थीं जब उन्होंने जंगल में बुजुर्ग व्यक्ति की कार खड़ी देखी, तो उन्होंने अपने फोर्स के साथ रुककर बुजुर्ग व्यक्ति से बात की बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी समस्या बताते हुए परेशानी जाहिर की।
सीओ रुचि गुप्ता ने खुद पहल करते हुए अपने स्टाफ की मदद से कार की स्टेपनी बदली और बुजुर्ग को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। इस मानवीय कार्य के लिए बुजुर्ग व्यक्ति ने सीओ को दिल से धन्यवाद दिया और उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिए।
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर भी सीओ रुचि गुप्ता की इस संवेदनशीलता और तत्परता की खूब सराहना हो रही है। यह घटना पुलिस की मानवीय छवि को उजागर करती है, जहां अधिकारी सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आमजन की तकलीफों में भी साथ खड़े नजर आते हैं।





