
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन और मुख्य संरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे के नेतृत्व में आज बरेका के विभिन्न विभागों जैसे स्टोर, सिविल एवं ब्लॉक डिवीजन के कर्मचारियों के बीच संरक्षा जागरूकता के लिए संरक्षा संगोष्ठी, फायर एवं व्यक्तिगत संरक्षा उपकरण का प्रशिक्षण, संरक्षा शपथ, संरक्षा प्रश्नोतरी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे कर्मचारियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। एक अन्य कार्यक्रम में प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र, बरेका में कर्मचारियों के बीच संरक्षा जागरूकता के लिए “उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएँ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण भारतीय रेल के साथ बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा भी दिनांक 04 से 10 मार्च 2026 तक 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।



