
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को दिसंबर 2025 के संरक्षा (सेफ्टी) पुरस्कारों का वितरण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा ने संरक्षा मानकों का पालन करते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 13 रेलकर्मियों को सम्मानित किया।
सम्मानित किए गए कर्मचारियों में सूरज कुमार (शंटमैन/ व्यासनगर), सरोज कुमार (स्टेशन मास्टर/ ब्लॉक हट बी), विकास कुमार यादव (पॉइंट्समैन/ ब्लॉक हट बी), महेंद्र कुमार यादव (मेट/ वाराणसी), मनी जी (स्टेशन अधीक्षक/ शिवपुर), इमरान अख्तर खान (ट्रेन मैनेजर/ प्रयागराज संगम), अरविन्द साहू (स्टेशन अधीक्षक/ कनकहा), राजेश कुमार सिंह (सीनियर टेक्नीशियन/ वाराणसी), इंद्र पाल भारती (सीनियर टेक्नीशियन/ वाराणसी), प्रशांत कुमार (टेक्नीशियन-I/ वाराणसी), राकेश विश्वकर्मा (टेक्नीशियन-II/ वाराणसी), सुमन कुमार (टेक्नीशियन-III/ वाराणसी) तथा आकाश कुमार (पॉइंट्समैन/ सराय) शामिल हैं।ड्यूटी के दौरान इन रेलकर्मियों ने विभिन्न ट्रेनों एवं रेलवे सेक्शनों पर उच्च स्तर की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते सफलतापूर्वक टाल दिया, जिससे रेल संचालन सुरक्षित एवं निर्बाध बना रहा।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान एवं पुरस्कार कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में भी संरक्षा मानकों के प्रति अधिक सजग, जिम्मेदार एवं प्रेरित बनाते हैं। इससे रेलवे संचालन को सुरक्षित, सुचारु एवं विश्वसनीय बनाए रखने में निरंतर सहायता मिलती है।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





