
- रिपोर्ट: अमित कुमार
रुदौली (अयोध्या): रुदौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम भौली में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह रही कि चोरी गया सारा माल 100% बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली रुदौली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय सिंह और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

पुलिस ने मु0अ0सं0 0253/2025, धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत केस पंजीकृत किया और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों—सरफराज अहमद, अज्जू उर्फ अकरम अंसारी और शाहिद उर्फ वक्कू को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी कानपुर निवासी हैं।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया माल, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर और एक ई-रिक्शा शामिल है, को ईदगाहन–सुलेमपुर रोड (चुन्ने खां व चिनकुमार के बाग के सामने) से बरामद किया गया।
पुलिस टीम की इस कार्यवाही को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।





