
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस में आयोजित 114वें प्रांतीय लक्खी मेले, श्री दाऊ जी महाराज प्रांगण में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जनपद हाथरस द्वारा आयोजित श्री यादव शिविर का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन रामबहादुर यादव उर्फ भोला पहलवान (पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा) और मनोज यादव (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि रामबहादुर यादव भोला पहलवान ने समाज को संबोधित करते हुए कहा— आज यादव समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष की राह पर चलकर सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ना होगा। यही हमारे आने वाले भविष्य की असली ताकत है।”
विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद महेश यादव संघर्षी (प्रान्तीय महासचिव) और हरपाल सिंह यादव (जिला संयोजक) ने कहा कि समाज के मेधावी बच्चे उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हों और अपनी प्रतिभा से नई पहचान बनाएं।
समारोह की अध्यक्षता मनोज यादव (जिलाध्यक्ष) ने की, जबकि संचालन के.पी. सिंह यादव ने बड़े ही प्रभावशाली अंदाज में किया।
इस अवसर पर शिक्षक दुष्यंत यादव, भूपेन्द्र यादव, बी.एल. यादव, रिंकू यादव, पवन यादव, प्रधान हीरेन्द्र यादव, प्रधान संतोष यादव, बंटी यादव आदि ने अपने विचार रखकर समाज में शिक्षा और जागरूकता का बिगुल फूंका।

शिविर में यादव समाज के गणमान्यजनों का भी जमावड़ा रहा। प्रमुख रूप से आनंद कुमार एडवोकेट, सत्येन्द्र कुमार, आलोक यादव, अमित यादव, बालकृष्ण यादव एडवोकेट, ओमप्रकाश यादव, सुखवीर सिंह यादव, मुनेश यादव, राम अवतार यादव, बृजमोहन यादव समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यादव शिविर ने मेले में अलग ही रंग भर दिया, जहां एकजुट समाज और प्रगति की हुंकार से पूरा पंडाल गूंज उठा।





