
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने देशवासियों को मुहम्मद साहब की जयंती पर बधाई दी और कहा कि मुहम्मद साहब ने हमेशा शांति और सुरक्षा का संदेश दिया।
उन्होंने सही और गलत का अंतर बताया है। आज हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। भारत में मुहम्मद साहब और उनके अनुयायियों को जितना सम्मान दिया जाता है, उतना किसी और देश में नहीं दिया जाता।
उन्होंने कहा कि जिस तरह यहां सभी धर्मों के लोगों को अपने धर्म का पालन करने की आजादी दी गई है, उसी तरह यहां मुसलमानों को भी अपने धर्म का पूरी तरह से पालन करने की आजादी है।
उन्होंने कहा कि हर धर्म का संदेश एक ही है कि आपस में भाईचारे से रहो।
उन्होंने कहा कि मुहम्मद साहब की शिक्षाएं बताती हैं कि इस्लाम मानवता और भाईचारे का नाम है।
उन्होंने कहा कि जब तक हमारे बीच मानवता और भाईचारा बना रहेगा, कोई भी ताकत हमें कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भारत देश में सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने तरीके से त्यौहार मनाने की आज़ादी है और सभी भाईचारे के साथ अपने त्यौहार मनाते हैं।
उन्होंने अंत में कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूँ, कि जुलूसे मुहम्मदी और जुलूसे मदह सहाबा में इस तरह शामिल हों कि किसी को कोई असुविधा न हो और लोगों को लगे कि वे सचमुच मुहम्मद साहब के अनुयायी हैं। सारा काम पुलिस प्रशासन को विश्वास में लेकर किया जाये।
राष्ट्रीय सामाजिक कार्य कर्ता तंजीम के संयोजक मुहम्मद आफ़ाक़ ने कहा कि आपने हमेशा इंसानियत का पैगाम दिया जो आज भी कायम है।मैं लोगों से अपील करता हूँ, कि हमारे जुलूस में नमाज़ का ख़ास ध्यान रखें और अपनी माँ-बहनों को इन जुलूसों से दूर रखें। अल्लाह हम सब को हिदायत दे।
इस मौके पर शराबबंदी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुर्तज़ा अली, शराबबंदी संघर्ष समिति के ज़िला अध्यक्ष फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।





