
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: लोक चेतना समिति और फ़ावा नेटवर्क के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं में होने वाले कैंसर जागरूकता अभियान के तहत कैंसर जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम ग्राम पंचायत मोहिनीडीह, चोलापुर मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जानकारी दिया गया कि पिछले कुछ वर्षों में 35-60 वर्ष की महिलाओं में कैंसर का खतरा अधिक पाया गया है।
विशेषज्ञ का कहना है कि जागरूकता की कमी, देर से जांच, शर्म और सामाजिक झंझट के कारण महिलाएं अस्पताल तक देर से पहुंचती है । महिलाओं में स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर अधिक हो रहा है सावधानी और सही समय पर जांच करने है असमय मृत्यु से महिलाओं को बचाएं जा सकता है, कार्यक्रम मे 13 प्रतिभागी उपस्थित रहें। जिसमे महिला चेतना समिति की अध्यक्ष द्रौपदी जी और संगठन से जुडी आरती जी, सुनीता जी तथा उक्त संस्था से रवि कान्त भारती जी, नीलम जी आदि मौजूद रहे |




