ऋषि कुमार धानुक 2016 से एक ही जोन में तैनात, नगर निगम जोन आठ में बढ़ता भ्रष्टाचार

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: ऋषि कुमार धानुक 2016 से नगर निगम के जोन आठ में तैनात हैं, और उनकी बड़ी पहुंच के सामने सभी लोग नतमस्तक हैं। आखिरकार जिम्मेदार अधिकारियों को कब अपने कर्तव्यों का अहसास होगा?
नगर निगम का जोन आठ अब भ्रष्टाचार और काले साम्राज्य का एक अड्डा बन चुका है। ऋषि कुमार धानुक का ट्रांसफर 6 महीने के लिए रोका गया था, लेकिन उनका यह 6 महीने का समय खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
अब तो ऋषि कुमार धानुक खुद यह सोचने लगे हैं कि शायद उनकी पूरी नौकरी एक ही जोन में खत्म हो जाएगी। जोन आठ के अधिकारी, शायद काला चश्मा पहन कर बैठ गए हैं, क्योंकि उन्हें ऋषि कुमार धानुक जैसे लोग नजर ही नहीं आ रहे हैं।
अपर नगर आयुक्त के आदेशों की भी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, और किसी का कोई भय नहीं दिखाई दे रहा है।
About The Author
Post Views: 2





