
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या : रिकाबगंज स्थित कमला नेहरू भवन के बगल में रिद्धि फार्मा का विधिवत उद्घाटन किया गया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. निर्मल कुमार खत्री ने फीता काटकर फार्मा स्टोर का शुभारंभ किया और प्रोपराइटर धर्मेंद्र सिंह को अपने आशीर्वाद से नवाज़ा।
उद्घाटन से पहले पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रिद्धि फार्मा में आयुर्वेद और एलोपैथ, दोनों प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे लोगों को हर प्रकार की बीमारी की दवा एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि दुकान सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी और थोक व फुटकर, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


