
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: शुक्रवार को विभिन्न समाचार पत्रों में ‘‘आशियाना में दूषित पानी कर रहा बीमार’’ के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशानुसार नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दरनगर, आलमबाग, लखनऊ की आर0आर0टी0 टीम द्वारा क्षेत्र में 196 घरों का भ्रमण किया गया तथा 80 घरों में दवायें वितरित की गयी तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान डायरिया का कोई रोगी नही पाया गया। क्षेत्र में संयुक्त जल परीक्षण टीम द्वारा पीने के पानी की जॉच की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ द्वारा क्षेत्र में निरन्तर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त रहीम नगर क्षेत्र में चिकन पॉक्स के रोगियों की सूचना प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्साअधिकारी लखनऊ के निर्देशानुसार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महानगर लखनऊ के चिकित्सक आशा एवं एएनएम की टीम द्वारा रहीम नगर क्षेत्र में 150 घरों का भ्रमण किया गया तथा ओआरएस जिंक एवं आवश्यक दवायें वितरित की गई तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई l

क्षेत्र में चिकन पॉक्स के चार रोगी मिले एक पुरुष आयु 13 वर्ष ,तीन महिला आयु 33, वर्ष ,19 वर्ष, 11 वर्ष l रोगी वर्तमान में स्वस्थ हैl जन सामान्य मे यह संदेश भी दिया गया कि कोई भी व्यक्ति बीमार होने की स्थिति में निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सी सेवाएं ले ।क्षेत्र की स्थिति सामान्य है l मुख्य चिकित्साअधिकारी लखनऊ द्वारा क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गयाl





