
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सहारनपुर: सहारनपुर में रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन संजय ( 35) वायरमैन का शव सरकारी क्वाटर में पंखे से लटका मिला है। कॉलोनी में खेल रहे बच्चों ने शव को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके परफॉरेंसिक की टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र का मामला है।



