
- रिपोर्ट: पंकज झा
नई दिल्ली: रेल पटरी पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर में सुविधाजनक रेल पुलियाएँ बनाने का निर्देश दिया है। रेल मंत्रालय की बैठक में तय किया गया कि जिन स्थानों पर लोग रोजाना पटरी पार करते हैं—जैसे बस्ती, खेत, स्कूल व अन्य जरूरी स्थान—वहाँ मिशन मोड में पुलियाएँ बनाई जाएँगी। इन पुलियाओं की खासियत होगी कि इन्हें मात्र 12 घंटे में तैयार किया जा सकेगा और आम लोग साइकिल, बाइक व सामान के साथ आसानी से आवागमन कर सकेंगे। रेल मंत्री ने कहा कि यह पहल लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी और अगले 5-6 वर्षों में रेलवे ट्रैक हादसों में बड़ी कमी लाने का लक्ष्य है।





