
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी ने राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट, सृजनात्मक एवं प्रभावी कार्यान्वयन के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम उपलब्धि अपने नाम की है। रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड द्वारा संचालित रेल मंत्री राजभाषा शील्ड/ट्रॉफी एवं चल वैजयंती पुरस्कार योजना (आधार वर्ष 2024) के अंतर्गत बरेका को आदर्श उत्पादन इकाई की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
रेलवे बोर्ड के राजभाषा निदेशालय द्वारा, यह प्रतिष्ठित सम्मान वर्ष 2024 के दौरान बरेका द्वारा हिंदी में किए गए उल्लेखनीय, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वरूप बरेका को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड के साथ ₹14,000/- (चौदह हजार रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह सम्मान,रेल भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश कुमार द्वारा प्रदान किया गया।





