
मुबारिजपुर: रहरा पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के सिरसा कलां निवासी अजय पुत्र सेवाराम को मिशन शक्ति टीम ने POCSO एक्ट के तहत नफ़र वारंटी होने पर गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अजय को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी तेज़ी से चलाया जाएगा।



