
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले को लेकर शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष व शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनन्द स्वरूप का बड़ा और विवादित बयान सामने आया है।
स्वामी आनन्द स्वरूप ने हमला करने वाले दोनों युवकों को सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों को 51 हजार रुपये नकद इनाम के रूप में दिया जाएगा।
उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस संबंध में पोस्ट करते हुए हमलावरों को प्रशंसा पत्र और नगद धनराशि देने की बात कही।
इस ऐलान के बाद राजनीति गरमा गई है और बयान की कड़ी आलोचना की जा रही है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने इसे कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है।
स्वामी आनन्द स्वरूप पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं, और उनका यह ताजा बयान एक बार फिर सुर्खियों में है।





