
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
रोपड़ (पंजाब): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर (SPS-IPS, बैच 2009) को ₹8 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद CBI ने DIG भुल्लर के ठिकानों पर छापेमारी कर करीब ₹5 करोड़ नकद, 1.5 किलो सोने की ज्वैलरी, 22 महंगी ब्रांडेड घड़ियाँ और कई जमीनों व संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं।
आरोप है कि DIG भुल्लर एक दर्ज मामले में राहत दिलाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। CBI की टीम ने पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की।
CBI सूत्रों के मुताबिक: DIG भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। अब इन तमाम संपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई है।
DIG भुल्लर की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस के महकमे में हड़कंप मच गया है और यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
CBI इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



