
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत कार्यों में सहयोग के लिए आईपीएल फ्रैंचाइज़ी पंजाब किंग्स ने पीड़ितों की मदद के लिए ₹33.8 लाख दान करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, फ्रैंचाइज़ी ने हेमकुंट फाउंडेशन और आरटीआई के साथ मिलकर ₹2 करोड़ का फंड जुटाने का एक विशेष अभियान शुरू किया है।
पंजाब किंग्स की सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के इस कदम की सराहना हो रही है। इसके अलावा, बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दिल खोलकर दान दिया है। अभिनेता सोनू सूद, शाहरुख खान, सनी देओल और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी प्रभावित लोगों के लिए बड़ी रकम दान की है। इन प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।





