
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: पूर्वांचल और दक्षिणांचल निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सिकंदर बाग़ से शक्ति भवन तक किया गया, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी शामिल हुए।

इस आंदोलन में 10 राज्यों के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात था और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बिजली कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे निगमों के निजीकरण को किसी भी हालत में नहीं होने देंगे और इसके खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।



