
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: बिजनौर समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अख़लाक़ पप्पू नें कहा कि सहारनपुर के एडीएम द्वारा देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा की सांसद इकरा हसन के साथ किया गया दुर्व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। जिसकी उन्होंने कड़े शब्दो मे निंदा की और कहा कि एडीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही हों।
सपा नेता ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के साथ किए गए दुर्व्यवहार लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा सरकार मे नौकरशाही बेलगाम हों गई हैं। सरकारी अधिकारी निरंकुश व्यवहार कर रहे।
महिला सांसद के प्रति एडीऍम स्तर के अधिकारी द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार से अनुमान लगाया जा सकता हैं, कि आम आदमी के प्रति अधिकारियों का व्यवहार कैसा होगा।
उन्होंने कहा कि अधिकारी, सांसद विधायक एवं सवैधानिक पदों को न प्रोटोकॉल देते हैं और न ही उनके द्वारा बताए गए जनहित के कार्य करते हैं। इस प्रकार की कार्यशैली से लोकतंत्र का मज़ाक बनता जा रहा है।





