
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 23 से 24 जुलाई के बीच यूनाइटेड किंगडम (UK) की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। यह दौरा ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर के आमंत्रण पर हो रहा है, जिन्होंने हाल ही में यूके की सत्ता संभाली है।
यह पीएम मोदी का चौथा ब्रिटेन दौरा होगा, लेकिन हाल में सत्ता में आई लेबर पार्टी की नई सरकार के साथ यह उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक होगी। इसी कारण यह दौरा कूटनीतिक दृष्टि से एक रणनीतिक मोड़ माना जा रहा है।
इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत होने की उम्मीद है। भारत-यूके संबंधों में नई ऊर्जा और साझेदारी की दिशा में यह एक अहम कदम साबित हो सकता है।





