
-मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नवदीप रिणवा उत्तर प्रदेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नवदीप रिणवा उत्तर प्रदेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक
* फॉर्म-7 के कुल 82,684 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
* फॉर्म-6 के अंतर्गत 37,80,414 आवेदन आए हैं।
* विदेश में रह रहे नागरिक फॉर्म-6A भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।
अधिकारी ने बताया कि फॉर्म-6 के आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे और वे अब लगातार आवेदन कर रहे हैं।
गाड़ना फॉर्म (मैपिंग) से जुड़ी स्थिति पर बताया गया कि
* मैपिंग के दौरान लगभग 1 करोड़ 4 लाख लोग ऐसे पाए गए जिनमें तार्किक विसंगतियां थीं, इसलिए उन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया।
* इन सभी को अब नोटिस भेजे जा रहे हैं।
* कुल 3 करोड़ 26 लाख लोगों को नोटिस भेजे जाने हैं।
* अब तक 2 करोड़ 37 लाख नोटिस जनरेट किए जा चुके हैं।
* इनमें से 86 लाख नोटिस मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं।
* 30 लाख 30 हजार मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि
* दावा-आपत्ति की अवधि को एक माह बढ़ाकर 6 मार्च तक कर दिया गया है।
* मैपिंग से जुड़े सभी नोटिसों की प्रक्रिया 27 मार्च तक पूरी की जाएगी।
* अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी।





