
- रिपोर्ट: अमित कुमार
फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता संघ चुनाव में मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को अधिवक्ता की निर्धारित ड्रेस में आना अनिवार्य होगा। साथ ही मतदाताओं को अपना वैध पहचान पत्र (आई-कार्ड) साथ लाना होगा।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इस बार मतदान के बाद मतदाताओं की उंगली पर स्याही का निशान लगाया जाएगा, जिससे दोबारा मतदान की संभावना समाप्त हो सके।
बार एसोसिएशन प्रशासन ने सभी अधिवक्ताओं से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से मतदान करने की अपील की है।





