
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कृषि मंत्री व अयोध्या प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने सभी पदाधिकारी के साथ बैठक किया और 12 जनवरी को अयोध्या आगमन पर स्वागत की तैयारी शुरू करने की बात कही। तो वही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।
ताकि भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का रामनगरी अयोध्या में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत हो।
वही भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक सिंह रोहित ने भी जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्यों व अपने समर्थकों के साथ बैठक की बैठक में ज्यादा से ज्यादा भीड़ एकत्रित हो और भव्य स्वागत हो उसकी तैयारी शुरू कर दी है।
आलोक सिंह रोहित ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के अयोध्या आगमन परमहानगर मे 12 पॉइंट बनाए जाएंगे और हर पॉइंट पर भव्य स्वागत होगा। हम लोग भी स्वागत की तैयारी में लगे हैं और हम और हमारे समर्थक अयोध्या के उदया चौराहे पर अपने हजारों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत करेंगे।




