
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
प्रयागराज: मलाक हरहर से लाला लाजपत राय मार्ग तक बनाए जा रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एस पी सिंगला कंपनी द्वारा चल रहे इस प्रोजेक्ट में पिलर चढ़ाने के दौरान एक ट्रक असंतुलित होकर नदी में पलट गया।
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कंपनी के सभी कर्मचारी और अधिकारी बाल-बाल बच गए।
प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, ट्रक के जरिए पिलर को ऊपर ले जाया जा रहा था, तभी ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नदी में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
अब मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।




