
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
प्रयागराज में एक नवविवाहित जोड़े की शादी के बाद जो कुछ हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने पति को चाकू दिखाते हुए धमकी दी – “अगर मुझे टच भी किया, तो 35 टुकड़ों में मिलोगे। मैं किसी और की अमानत हूं।”
दुल्हन की इस धमकी से दूल्हा इतना डर गया कि उसने हनीमून पर जाने से इनकार कर दिया। यह सिलसिला लगातार तीन रातों तक चला, जहां दुल्हन चाकू दिखाकर पति को डराती रही। पति भय और बेइज्जती के माहौल में कमरे में बंद होकर मानसिक रूप से टूटता गया।
3 मई को जब दूल्हे ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरा मामला बताया, तो परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद जब घरवालों ने दुल्हन से सवाल किए, तो उसने साफ कहा – “मेरा लव अफेयर है, मुझे मेरे बॉयफ्रेंड अमन के पास भेज दो।”
मामला थाने तक पहुंचा, पंचायत भी हुई, लेकिन इसी बीच दुल्हन आधी रात को घर की दीवार फांदकर अपने प्रेमी अमन के साथ फरार हो गई।
अब दूल्हा और उसका परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए थाने के चक्कर काट रहे हैं। इस मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और लोग सवाल उठा रहे हैं कि विवाह जैसी संस्था के साथ इस तरह का विश्वासघात कैसे हो सकता है।





