
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में एक अहम बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार जनसांख्यिकी को बदलने नहीं देगी।” मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि “जो भी जनसांख्यिकी को बदलने का दुस्साहस करेगा, उसे स्वयं पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।”
यह बयान संभल दंगों पर आई एक रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें हिंदू आबादी में कमी का उल्लेख किया गया था। योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर अपनी सरकार के दृढ़ संकल्प को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।





