
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेत्री पूजा पाल ने सनसनीखेज बयान देते हुए कहा है कि यदि उनकी हत्या होती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर सपा और अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया जाए।
पूजा पाल ने एक पत्र में लिखा, “हो सकता है कि मेरे पति की तरह मेरी भी हत्या कर दी जाए। अगर ऐसा होता है, तो मैं सरकार और प्रशासन से मांग करती हूं कि मेरी हत्या का असली दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए।”
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।








