
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देश पर प्रदेशभर में ईद के त्यौहार और नवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर पुलिस का फ्लैग मार्च अभियान चलाया गया। यह कदम वक्फ संशोधन बिल, कानूनी व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
माहे रमजान की अलविदा की नमाज के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में सांकेतिक प्रदर्शन हुआ था, जहां वक्फ संशोधन बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया था। इस बीच पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।

आज पूरे देश में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, और साथ ही नवरात्रि का पावन पर्व भी शुरू हो चुका है। इन दोनों खास मौकों पर प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

हजरतगंज थाना क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा का एहसास हुआ। दोनों ही संगठनों ने ईद और नवरात्रि के अवसर पर प्रेम और भाईचारे की भावना का प्रदर्शन करते हुए इन पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया।
इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने नागरिकों को किसी भी तरह की अशांति से बचने और कानून का पालन करने की अपील की।



