
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन कोलान्ची, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के आदेश के क्रम में, रेल मे बढती चोरी/तस्करी की घटनाओ की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी, अपराध नियत्रंण व माघ मेला के उद्देश्य से चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत आज दिनांक 11.02.2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ थाना जीआरपी जौनपुर के निर्देशन में उ0नि0 शिवपूजन यादव मय हमराही प्लेटफार्म पर लगे हे0का0 देवेन्द्र यादव, हे0का0 सर्वेश कुमार थाना जीआरपी जौनपुर व हे0का0 अर्जुन राम, आरपीएफ पोस्ट जौनपुर के साथ विशेष सतर्कता बरतते हुये चेकिंग की जा रही थी।
दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन जौनपुर जक्शन के प्लेटफार्म न0- 01 के उत्तरी छोर शागहंज इंड की तरफ बने फुट ओवर की सीढ़ी के नीचे एक चोर विनय गौतम पुत्र भुट्टी निवासी ग्राम शाहपुर थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर हाल पता ग्राम अटरडीहा मोदी सराय थाना सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष को समय करीब 07.25 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद मोबाइल (रियलमी कम्पनी चोरी का) संबंधित मु0अ0सं0 47/24 धारा 305(सी) B.N.S बरामद किया गया।अभियोग का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय जौनपुर भेजा गया ।



