
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने डीएम सत्येंद्र कुमार के साथ राजघाट स्थित बसंता महिला महाविद्यालय का संयुक्त भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखा, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मैं किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहां की शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस आयुक्त ने छात्राओं से प्रत्यक्ष संवाद किया।
छात्राओं ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों पर खुलकर बात की पुलिस आयुक्त ने उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपात परिस्थितियों में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के विभिन्न माध्यमों से विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी प्रकार की समस्या या सामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए कहा।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक आदमपुर को विशेष रूप से निर्देशित किया और कहा पुलिस गस्त, नियमित चेकिंग और पुलिस प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निर्देश दिए।





