
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जापुर वादी मनीष सोनी पुत्र सुभाष सोनी निवासी देवहट थाना ड्रमण्डगंज जनपद मिर्जापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध शादी समारोह से वापस आते समय वादी की बहन के गले से चैन छीन कर भागने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उक्त अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी ड्रमण्डगंज को निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में , उप निरीक्षक त्रिलोचन प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त वकील कोल पुत्र छोटे लाल कोल निवासी बिलरा पटेहरा थाना ड्रमण्डगंज जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय भेजा गया।





