
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ के महानगर क्षेत्र में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रेमी पवन के घर से छात्रा का शव बरामद होने के बाद, परिवारवालों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
इस गंभीर मामले की जांच में जुटी पुलिस को कई दिनों की कड़ी मेहनत और तकनीकी निगरानी के बाद आखिरकार सफलता मिल गई। पवन राजधानी के अलग-अलग होटलों में ठिकाने बदलता रहा, ताकि गिरफ्तारी से बच सके।
पुलिस ने CCTV फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस केस से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।




