
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। थाना जंसा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम परमपुर अंडरपास के पास से मु0अ0सं0–0265/2025 धारा 87, 137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र संतलाल, निवासी ग्राम भुइली, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।
आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि वादी द्वारा दिनांक 24.11.2025 को थाना जंसा पर लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को दिनांक 30.10.2025 को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई थी।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह एवं अपहृता पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे तथा दोनों के मध्य प्रेम संबंध था। परिवार द्वारा युवती के विवाह के संबंध में अन्यत्र वार्ता चलने की जानकारी होने पर दोनों घर से चले गए थे।




