
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष नरही बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नरही पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय यह है कि वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि पुरानी रंजीश को लेकर कहासुनी के दौरान वादी व उसके परिवारजन को ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार व लाठी डण्डा से हमला कर दिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
इसी क्रम में उ0नि0 धर्मदेव चौहान मय हमराह का0 त्रिवेन्द्र सिंह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 110, 352, 118(1) B.N.S थाना नरही जनपद बलिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रकाश यादव पुत्र चन्द्रमा यादव निवासी नरही थाना नरही जनपद बलिया को लखनउवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया ।





