
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
एटा: एटा जिले के निधौली कलां क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव में एक 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के भाई योगेंद्र ने बताया कि “पुलिस वाले मेरे भाई को ले गए थे, और अब वह मृत मिला है।
घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शव को ट्रैक्टर में रखकर एटा पुलिस मुख्यालय पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से वार्ता शुरू की।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





