
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: द्वितीय प्रांतीय एवं 114वें दाऊजी महाराज मेले का मंच इस बार साक्षी बनेगा एक ऐतिहासिक साहित्यिक महाकुंभ। “एक शाम अटल जी के नाम – अखिल भारतीय विराट काव्यांजलि समारोह” का आयोजन 11 सितंबर, दिन गुरुवार, रात्रि 7 बजे से विशाल मेला पंडाल में होने जा रहा है।
एम.आई. फन रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम संयोजक तरुण शर्मा ने बताया कि यह कवि–महाकुंभ देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि एवं कवियत्रियों की कविताओं से सरोबार होगा।
कार्यक्रम में अध्यक्षता करेंगे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय बृजबहादुर जी, जबकि मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे आईएएस प्रशांत शर्मा और दीपप्रज्वलन करेंगे आईएएस प्रेमप्रकाश मीणा।
अतिविशिष्ट अतिथियों में सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला माहौर, वीरेंद्र राणा, गुड्डू चौधरी, पालोमी पावनी शुक्ला, शरद माहेश्वरी, श्वेता दिवाकर, गौरव आर्य, राजेश दिवाकर, हरिशंकर माहौर सहित कई जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
देश के मशहूर कविगणों की टोली मंच पर अपनी कविताओं की गंगा बहाएगी। जिनमें शामिल हैं – जॉनी बैरागी, सुदीप भोला, अज्म शाकरी, महेंद्र मधुर, अमित शर्मा, राम भदावर, कुशल कुशलेंद्र, डॉ. नितिन मिश्र, और सुश्री उन्नति भारद्वाज।
प्रेसवार्ता में संयोजक तरुण शर्मा के साथ सह संयोजक प्रवीण खंडेलवाल, निर्देशक जय शर्मा, डॉ. बीपी सिंह, गोपाल कृष्ण शर्मा, दीपक भारद्वाज, अमित कुशवाह, मयंक वार्ष्णेय, ऋषि वार्ष्णेय, मुकेश गोयल, रोहित अग्रवाल, चाहत सिंघल, राहुल वार्ष्णेय, अनमोल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
मेले की रौनक को और भी जगमगाने वाले इस कवि सम्मेलन का इंतजार अब पूरे जिले को है।





