
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद चीन पहुंचे, जहां उनका रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी की यह यात्रा 1 सितंबर तक जारी रहेगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी, जिसमें दोनों नेता भारत-चीन संबंधों को सामान्य और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर चल रहा है, ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा दोनों एशियाई शक्तियों के बीच नई शुरुआत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।





