
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: हाथरस के दयानतपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया… जब एक प्राइवेट हॉस्पिटल पर प्रशासनिक टीम ने छापा मारा।”शिकायत मिली थी कि ब्रज हॉस्पिटल में बिना डिग्री और अनुभव के लोग इलाज कर रहे हैं” और “मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है।” ये शिकायत समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी ने की थी।
टीम को मौके पर न कोई योग्य डॉक्टर मिला… न ही कोई प्रशिक्षित स्टाफ। इससे पहले भी इस अस्पताल को लेकर मिल चुकी हैं शिकायतें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने साफ किया है कि “उन्होंने कोई टीम नहीं भेजी थी… और जो भी रिपोर्ट आएगी, उसी के आधार पर होगी कार्रवाई।” फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है… अब देखना होगा कि इस फर्जीवाड़े पर कब गिरती है कानून की गाज़।”





