
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन के अंतर्गत थाना फूलपुर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को थाना फूलपुर की पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर हाईवे बाईपास के पास से वांछित अभियुक्त मंजीत यादव उर्फ रामू यादव (उम्र लगभग 24 वर्ष), निवासी ग्राम कठिरांव, थाना फूलपुर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना फूलपुर में मु0अ0सं0–0077/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 352, 351(3) और 308(2) में मामला दर्ज है।
मामले में पीड़िता ने 11 मार्च 2026 को थाना फूलपुर में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार आरोपी ने किसी तरह पीड़िता का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क किया और उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया। इसी भय का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
आरोप है कि आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर समय-समय पर जेवरात और रुपये भी ले लिए तथा गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



