
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की वाराणसी इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन की सूचना जारी करते हुए महासंघ ने उनसे संगठन को सशक्त बनाने और जिला स्तर पर सक्रिय संरचना विकसित करने की अपेक्षा जताई है। महासंघ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को एक माह के भीतर वाराणसी जिला इकाई का पूर्ण गठन कर उसकी सूची महासंघ कार्यालय को प्रेषित करनी होगी। साथ ही दो माह के भीतर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
महासंघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि पंकज झा संगठन के संविधान और नियमों के अनुरूप निष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पत्रकारों के हितों की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पत्रकार संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है और ऐसे में यह नियुक्ति संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। महासंघ ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।




