
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है।
हानिया आमिर के साथ-साथ पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारों को भी इस बैन का सामना करना पड़ा है। इनमें माहिरा खान, सजल अली, अयेजा खान, अली जफर और बिलाल अब्बास जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
भारतीय यूज़र्स को इन सितारों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इसे हालिया भारत-पाक तनाव या डिजिटल नीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
फैंस इस कदम पर हैरानी जता रहे हैं, जबकि कुछ इसे जरूरी सुरक्षा कदम भी मान रहे हैं।




