
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: कोतवाली थाना क्षेत्र कम्पनी गार्डेन से अवैध मांझा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया इस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह द्वारा बताया की गुरुवार को दोपहर मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति जो कम्पनी गार्डन के पास मौजूद है जिसके पास एक सफ़ेद प्लास्टिक की बोरी मे मात्रा मे प्रतिबंधित मंझा मौजूद है।
इस सूचना पर जब वह पुलिस बल समेत वहां पंहुच उस व्यक्ति को पकड के तलाशी लिया गया तो उसके पास से भारी मात्र मे प्रतिबंधित मंझा मिला जिसको पकड़ के थाना कोतवाली लाकर धारा 26 293/125/223 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है पूछे जाने पर उसने अपना नाम आजम पुत्र रहमत अली चौक छतातले का रहने वाला बताया उसके पास से मिले प्रतिबंधित मंझा का वजन 25 किलो 200 ग्राम चाइनीज मंझा है।





