
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्रयागराज अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनो में बढ़ती चोरी/छिनैती की घटनाओं की रोकथाम, अवैध तस्करी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के मद्देनजर चलायें जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरूण कुमार पाठक के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह थाना जीआरपी प्रयागराज के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अमर सिंह मय पुलिस टीम के रेलवे स्टेशन प्रयागराज के प्लेटफार्म नं0 06 दिल्ली इंड पर लगे लोहे के गेट के पास पीपल के पेड़ के नीचे से समय 11.15 बजे शातिर/अभ्यस्त अभियुक्त रेहान उर्फ समीर पुत्र स्व0 नईम निवासी पानी की टंकी के पास गुरूबुतुल्ला पार्क डिप्टी पड़ाव थाना अनवरगंज जनपद कानपुर नगर आसिफ के मकान में किराये पर उम्र करीब 21 वर्ष के कब्जे से मु0अ0सं0 499/25 धारा 305(C), 317(2) BNS से सम्बन्धित चोरी की एक अदद मोबाइल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं ।




