
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव: दिनांक 30.10.2025 को समय करीब 19:30 बजे थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास संबंधी तहरीरी सूचना थाना अजगैन पुलिस को दी गई थी।
प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना अजगैन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 502/25 धारा 74 बीएनएस एवं 9m/10 पोक्सो एक्ट बनाम एक अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत कर पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल मिली जिसके माध्यम से अभियुक्त की शिनाख्त पंकज पुत्र लालजी कटियार निवासी ग्राम सकरन थाना पुरवा के रूप में हुई।
मुखबिर द्वारा थाना अजगैन पुलिस को सूचना दी गई कि पंकज उपरोक्त पक्षी विहार रिंग रोड के पास भगवन्तपुर मोड़ पर मौजूद है, प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अजगैन पुलिस टीम एवं एसओजी टीम बनाकर पंकज उपरोक्त की गिरफ्तारी के लिए भगवन्तपुर मोड़ पहुंची !



