
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित स्पर्धा 3 (क्रिकेट प्रतियोगिता) के.एन. आई.के प्रांगण में आयोजित की गई अंतर विद्यालयीन प्रतिस्पर्धा में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर सुल्तानपुर के छात्र खिला़ड़ियों ने अपने सभी मैच जीत कर चैम्पियन शिप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
सरस्वती विद्या मन्दिर के ही भैया आरुष को मैन ऑफ द मैच बने,तो इसी टीम के भैया अंकित पाल को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।ज्ञात हो कि यह टीम पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता की चैंपियन रह चुकी है।
खिलाड़ी छात्रों को विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी , प्रबन्धक डा०पवन सिंह,उपाध्यक्ष डॉ वी के झा, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अनिल पाण्डेय,विवेकानन्द यादव तथा शुभम सिंह सहित सभी आचार्य बन्धु भगिनी ने शुभाशीष एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।




