
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी पर्व के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शहीदी संदेश यात्रा आसाम से चलकर कई प्रदेशों में होती हुई आज गुरुद्वारा यहियागंज से सीतापुर के लिए रवाना हो गई।
गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ गुरमीत सिंह एवं ज्ञानी परमजीत सिंह जी ने यात्रा के साथ आए सभी मुख्य सेवादारों को गुरु घर का सत्कार शाल एवं सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं डॉक्टर अमरजोत सिंह द्वारा गुरु घर का सत्कार भेंट किया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहब में प्रातः 4:00 बजे से 10:00 बजे तक विशेष दीवान सजाए गये एवं संगतो ने गुरु साहब के शस्त्रों के दर्शन किए। एवं बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन के द्वारा गुरु महाराज की सवारी पर फूलों की वर्षा की गई। प्रातः 10:00 बजे शहीदी यात्रा सीतापुर के लिए रवाना हुई।
रास्ते में गुरुद्वारा लाजपत नगर, गुरुद्वारा बख्शी तालाब एवं बिठौली चौराहे पर संगतों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया एवं गुरु का लंगर वितरित किया गया





