
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार के निर्देश पर राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
1090 चौराहे पर हुए इस अभियान की अगुवाई एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने की। उनके साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिपिन पांडे और हजरतगंज कोतवाल विक्रम सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान में हिस्सा लिया।
इस दौरान बिना हेलमेट और तीन सवारी पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कई लोगों के चालान काटे गए और कई को चेतावनी देते हुए सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में बिना हेलमेट और तीन सवारी के दोपहिया वाहन न चलाएं।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।





