
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / ब्यूरो
लखनऊ। शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाचार TODAY 24 न्यूज़ से बात करते हुए प्रदूषण को यूपी के मंत्री ने माना कि प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, सरकार इसे लेकर गंभीर भी है। योगी सरकार के मंत्री और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा की आयुष मंत्रालय को हमारी सरकार ने नई पहचान दी है। पहले की सरकारों ने एलोपैथी और आयुर्वेद, होम्योपैथ को एक साथ कर रखा था। मगर हमारी कोशिश है की लोगों को स्वस्थ्य रखा जाएं और उन्हें गंभीर बीमारियों से दूर रखा जाए। इस समय यूपी में बड़ी संख्या में आयुर्वेद मेडिकल कालेज हैं, लोगों को इन अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा प्रदान किया जा रहा है।
आयुर्वेद प्राचीन भारत की पहचान है, इसे आगे बढ़ाने का काम हमारी सरकार कर रही है। वहीं रोहिंग्यों और बांग्लादेशियों को यूपी से बाहर निकालने पर कहा की जो भी विदेशी अवैध तरीके से देश में रह रहे हैं। उन पर कारवाई होगी ही। इसे लेकर हम पूरी तरह गंभीर हैं।
वहीं यूपी में प्रदूषण को लेकर और इंटरनेशनल मैच न हो पाने पर कहा की,प्रदूषण आज यूपी,भारत की ही परेशानी नहीं है। हम तो ग्लोबल वार्मिंग की चिंता करने वाले लोग हैं। इसे लेकर हम काम कर रहे हैं। जल्द इसका असर दिखेगा।



